नैनीताल: घर के सामने से युवती को उठा ले गया गुलदार, खोजबीन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जनपद में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी कुछ ही समय पहले भीमताल विधानसभा में गुलदार ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया था। नैनीताल व उसके आसपास भी लगातार गुलदार की आवाजाही से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस बीच नैनीताल के बगड़ पंगोट में 22 साल की युवती को गुलदार घर के सामने से उठा ले गया। वहीं, मौके पर वन विभाग की टीम और ग्रामीणों द्वारा युवती की तलाश जारी है।

शुक्रवार शाम करीब 5,:20 पर पंगोट के बगड़ निवासी गोधन सिंह महरा की लगभग 22 वर्षीय पुत्री सुमन महरा को गुलदार झपट कर ले गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में युवती की खोजबीन शुरू कर दी। साथ ही रात 10 बजे तक वन विभाग की टीम व ग्रामीणों द्वारा आसपास के करीब 5 से 7 किलोमीटर के क्षेत्र में सघन अभियान चलाया, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल पाया। अभी भी युवती की खोजबीन जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में खून के धब्बे व युवती के कपड़ों के टुकड़े मिले हैं।

ये भी पढ़ें- नैनीताल: हल्द्वानी जा रहे बाइक सवार युवक खाई में गिरे, दोनों की मौत

संबंधित समाचार