नैनीताल: कैंची धाम पहुंचे जुबिन नौटियाल, बाबा के दर पर गाया अवध में राम आए हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। बॉलीवुड के जाने-माने गायक जुबिन नौटियाल इन दिनों बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। जुबिन ने इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक मंदिर परिसर में समय गुजारा। उन्होंने मंदिर परिसर में अवध में राम आए हैं भजन गाया।

जिसे मंदिर समिति के लोगों के साथ-साथ वहां पहुंचे भक्तों ने खूब पसंद किया। अचानक मंदिर परिसर में जुबिन को देखकर उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटो खिंचाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप साह ने बताया कि जुबिन नौटियाल ने पहली बार बाबा के दर्शन किए। वो करीब एक घंटा मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने बाबा से प्रार्थना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा की शिला के पास बैठकर ध्यान भी लगाया। 

संबंधित समाचार