Bareilly News: खेत पर पानी लगाने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली, अमृत विचार। पोल से करंट उतरने के दौरान खेत पर फसल में पानी लगाने गया किसान उसकी चपेट में आ गया। परिवार के लोग उपचार के लिए उसे अस्पताल लेकर दौड़े जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहित निवासी 45 वर्षीय इंद्रदेव आज सुबह खेत में फसल को पानी लगाने गया था। इस दौरान वहां लगे विद्युत पोल में करंट उतर आया। वह पानी लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उपचार के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ऊषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे एक बेटी और दो बेटे छोड़ गया है।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: कोटेदारों की मनमानी खत्म, अब इलेक्ट्रॉनिक कांटे से मिलेगा राशन
