बरेली: अद्भुत नजारा...शेषनाग पर विश्राम की मुद्रा में नजर आ रहे भगवान विष्णु!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रीति कोहली, बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास व संस्कृति विभाग के पांचाल संग्रहालय में संरक्षित भगवन विष्णु की मूर्ति आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। यह मूर्ति गुप्तकालीन बताई जा रही है।

शेषनाग-2

इस मूर्ति में भगवान विष्णु शेष नाग के ऊपर विश्राम की मुद्रा में लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस अद्भुत मूर्ति को संग्रहालय में साल 2018 में लाया गया था, जिसका पंडित सुरेंद्र मोहन मिश्र वितिका नाम की एक गैलरी में साल 2019 में उद्धाटन किया गया। जिसे देखने के लिए दूर-दराज के इतिहास प्रेमी व अन्य लोग पांचाल संग्रहालय का रुख करते हैं।

शेषनाग- 3

वहीं इस मूर्ति की खासियत जानकर लोगों को अपना संग्रहालय आना सफल लगने लगता है। यह मूर्ति संग्रहालय की प्रसिद्ध मूर्तियों में से एक है। जिसको लेकर पांचाल संग्रहालय के रिसर्च एसोसिएट डॉ हेमंत मनीषी शुक्ला बताते हैं कि इस मूर्ति को संभल जनपद के चंदौसी से लाया गया है। जिसके बाद इस गैलरी का तत्कालीन कुलपति ने गर्वनर के हाथों से उद्घाटन करवाया था।

ये भी पढ़ें- बरेली: अद्भुत और सुंदर...'पंख वाले किन्नर' खुद में समेटे हैं पौराणिक इतिहास

संबंधित समाचार