पीलीभीत: बाघ ने किसान को बनाया निवाला
पीलीभीत, अमृत विचार। बाघ ने एक बार फिर जंगल से निकलकर आबादी में एक किसान पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाघ किसान को खींच कर डेढ़ किलोमीटर जंगल के अंदर ले गया। मजदूरों ने जंगल में किसान का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा। इस की सूचना पर बड़ी संख्या में …
पीलीभीत, अमृत विचार। बाघ ने एक बार फिर जंगल से निकलकर आबादी में एक किसान पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाघ किसान को खींच कर डेढ़ किलोमीटर जंगल के अंदर ले गया। मजदूरों ने जंगल में किसान का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा। इस की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वन विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया कर्म निवासी सुखबीर सिंह (32) पुत्र कुलविंदर सिंह मंगलवार को दानगंज से अपनी धान की फसल देखकर आ रहे थे। जंगल के समीप बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाग सुखबीर सिंह को जगल में खींच ले गया और कई जगह से उनके शरीर का मांस खा लिया।
शिव नगर गांव का एक मजदूर मजदूरी करने जा रहा था। उसने सुखबीर सिंह का अधखाया शव पड़ा दिखा तो जानकारी ग्रामीणों को दी। गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए। शव को सुखबीर सिंह के परिजन अपने घर ले आए।
सूचना देने के काफी देर बाद वन विभाग की टीम सुखबीर के घर पर पहुंची तो ग्रामीणों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों के तेवर देखकर बमुश्किल उन्हें शांत कराया जा सका। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह अतिरिक्त कोतवाल सुनगढ़ी पवन कुमार शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
