प्रयागराज: आरओ-एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले में छात्रों की हुई जीत, मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा निरस्त कराने की मांग पर अड़े छात्रों की जीत हो गयी। शनिवार को सीएम योगी के दोबारा परीक्षा कराये जाने के आदेश आने के बाद लगातार प्रदर्शन और अनशन पर बैठे छात्रों ने अपने धरने को समाप्त करते हुए एक दूसरे को गले लगाया। इस दौरान छात्रों की आंखो से बरबस ही आंसू निकल पड़े। 
 
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मामले में छात्र छात्राओं का प्रदर्शन लगातार चल रहा था। कभी आयोग गेट के बाहर तो कभी धरना स्थल पर हंगामा चल रहा था। बीते एक सप्ताह से लगातार धरना स्थल पर बैठे छात्रों को शनिवार को उनके संघर्ष में जीत मिल गयी।

योगी सरकार के फैसले के बाद से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जो अभ्यर्थी थोड़ी देर पहले तक धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे, वो झूम उठे। छात्रों ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जयकारे भी लगाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके संघर्ष की जीत हुई है। अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का बार-बार आभार जताया। धरना स्थल पर पिछले कई दिनों से लगातार धरने पर बैठे अभ्यर्थी गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दी। 

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव लड़ने पर मनोज पांडेय की दो टूक-ऊंचाहार को नहीं छोडूंगा, कोई भ्रम में न रहे

संबंधित समाचार