बहराइच: छह साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, गिरफ्तार, video...

मोहल्ले से अपहरण कर इंटर कॉलेज के निकट वारदात को दिया अंजाम

बहराइच: छह साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, गिरफ्तार, video...

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छह वर्षीय बालिका का 18 वर्षीय युवक ने अपहरण कर इंटर कॉलेज के पीछे स्थित सुनसान जगह में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

दरगाह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छह वर्षीय बालिका को शनिवार को दोपहर में एक 18 वर्षीय युवक अपहरण कर चौकी के निकट स्थित इंटर कॉलेज के निकट पहुंच गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की वारदात के बाद बालिका की हालत खराब हो गई। इस पर आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से बालिका को बरामद कर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने घायल बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने रात आठ बजे जिला अस्पताल पहुंच कर बालिका का हाल जाना। एसपी ने बताया कि बालिका की हालत में सुधार है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद जेल भेज दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें: हिंदू युवक के साथ लिव इन में रह रही विवाहित मुस्लिम महिला पर हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी, शरीयत का भी किया जिक्र

ताजा समाचार