रामपुर : बारिश ने किसानों की बढ़ाई मुसीबत, खेतों में गिरी फसल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो दिनों से हुई बारिश से रबी की फसल के खराब होने का अंदेशा, किसान करा रहे मुआवजा दिलाए जाने की मांग 

रामपुर, अमृत विचार। बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। खेतों में गेहूं और सरसों की फसल गिर गई है। जिसके कारण उसके खराब होने का अंदेशा है। बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई और लोगों ने गरम कपड़े पहने। आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही।  

रविवार की सुबह 10:30 बजे हुई बारिश के कारण रबी की फसलों में पानी भर गया। बारिश के कारण गेहूं, आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल  ने बताया कि जिन किसानों की फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने फसलों का बीमा कराया है वे 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर पर फोन करके हुए नुकसान की शिकायत दर्ज करा दें। किसान बारिश नहीं होने के लिए दुआएं करते रहे। किसानों का कहना है कि बारिश से मटर, आलू समेत तमाम सब्जियों को भी नुकसान हुआ है। 

आसमान में बादल छाए रहने और दो दिन बारिश के कारण सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। निचले खेतों में जहां जलभराव हो गया है। किसान पानी को खेतों से निकाल दें। खेतों गिरी हुई गेहूं और सरसों की फसलें धूप निकलने के बाद स्वत: ही खड़ी हो जाएंगी। अगैती गेहूं की फसल के दानों में दूध पड़ चुका है तब कुछ नुकसान पहुंच सकता है।-डा. लक्ष्मीकांत, कृषि वैज्ञानिक

ये भी पढ़ें : रामपुर: भाजपा ने धनश्याम लोधी पर फिर जताया भरोसा, सौंपी लोकसभा की जिम्मेदारी

संबंधित समाचार