Kanpur Crime: शादी का झांसा देकर चार साल तक लूटता रहा अस्मत...तीन बार गर्भपात भी कराया, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शादी का झांसा देकर प्रेमी ने दुष्कर्म किया

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया। आरोप है कि उसका तीन बार गर्भपात कराया गया। किसी तरह शादी का दबाव बना तो अपनी बहन और बहनोई के साथ आरोपी ने मारपीट की और शादी से मुकर गया। 

पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

गुरसहायगंज में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि कानपुर में पढ़ाई के दौरान उसकी आवास विकास-3 निवासी अरुण वर्मा से नजदीकी बढ़ गई थी। अरुण ने शादी का झांसा देकर उसे चार साल तक अपने साथ रखा। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती भी हुई और उसका शादी करने की बजाए हर बार गर्भपात करा दिया। 

शादी का दबाव बनाने पर अरुण और उसकी बहनें सोनम, पूनम, बहनोई चंदन श्रीवास्तव ने मारपीट की। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो प्रेमी अरुण ने अपने बहनोई से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर पहले बहनोई के साथ पीटा। 

इसके बाद 15 फरवरी की रात नौ बजे अपनी दोनों बहनों से भी पिटवाया। कल्याणपुर पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी अरुण वर्मा, बहनोई चंदन श्रीवास्तव, बहन सोनम और पूनम के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न व प्रेमी अरुण के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: तेज हवाओं के साथ गरजे बादल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा शहर का हाल...कई जगह जाम

संबंधित समाचार