रायबरेली: वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
शिवगढ़/रायबरेली। थाना क्षेत्र अन्तर्गत हाईवे बांदा-बहराइच हाइवे पर स्थित तरौजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया, जहां पर एक युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना शनिवार की देर रात की है। हाईवे मार्ग बांदा-बहराइच तरौजा के पास कोतवाली हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी निवासी सुमित (25) व वीरू सिंह (28) बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी तरौंजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे वहां मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां सुमित को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं वीरू सिंह की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने ट्रामा सेन्टर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सीएम योगी ने की 'प्रोजेक्ट अलंकार' की शुरुआत, छात्रों को बांटे स्मार्टफोन-टैबलेट
