Kanpur Dehat: वन दरोगा पर विभाग की जमीन पर मकान बनाने का आरोप, एसडीएम ने मामले में जांच के दिए आदेश
कानपुर देहात में वन दरोगा पर विभाग की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
कानपुर देहात, अमृत विचार। वन दरोगा पर विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बने होने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लाक अध्यक्ष ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
रसूलाबाद वन रेंज में अपने ही गृह जनपद में तैनात वन दरोगा पर विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बने होने का आरोप लगाते हुए भाकियू ब्लाक अध्यक्ष रनवीर यादव ने एसडीएम को बताया कि दरोगा अपने चहेतों को वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कराकर मकान व खेतीबाड़ी कराकर मोटी रकम वसूलता है।
साथ ही कार्रवाई के नाम पर गरीब किसानों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराता है। इस दौरान मुन्नी लाल, बीरेंद्र सिंह, ध्रुव कुमार आदि किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बावत एसडीएम नीलमा यादव ने बताया कि मामले में जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: CM Yogi ने 12 राजकीय विद्यालयों के कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास...ये अधिकारी रहे मौजूद
