IPL 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद ने Pat Cummins को नियुक्त किया कप्तान, ऑस्ट्रेलिया को जिता चुके हैं वर्ल्ड कप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को यह घोषणा की। पैट कमिंस बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडेन मार्करम की जगह लेंगे। पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पिछले साल वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जितवाई थी।

सनराइजर्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज को 20.50 करोड रुपए में खरीदा था। वह आईपीएल नीलामी में सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। कमिंस दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह लेंगे जिन्होंने 2023 के सत्र में टीम की अगुवाई की थी। 

सनराइजर्स ने कमिंस की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा,‘हमारे नए कप्तान पैट कमिंस।’’ कमिंस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें : IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का आईपीएल से बाहर होना तय 

संबंधित समाचार