बरेली कॉलेज में 5 मार्च से होगा तीन दिवसीय 27वें रोवर्स, रेंजर्स समागम का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हर साल की तरह इस साल भी बरेली कॉलेज में 27वां रोवर्स, रेंजर्स समागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंध 12 महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। जिसमें करीब 250 से लेकर 300 छात्र प्रतिभाग करेंगे। 

इस मौके पर आज कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ओपी राय ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में 27वां रोवर्स रेंजर्स समागम किया जा रहा है जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति केपी सिंह होंगे। कार्यक्रम का समापन 7 मार्च की शाम को होगा।

इसमें रोवर्स, रेंजर्स द्वारा बताया जाएगा किस तरह आपात स्थिति से निपटा जाए। वह मैदान में कैंप लगाकर इसकी जानकारी देंगे। इसके लिए कॉलेज की तरफ से 17 कमेटियों का गठन किया गया है। सभी को इसकी अलग-अगल जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटी और बेटा घायल

 

संबंधित समाचार