हरदोई: सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई, शोक में डूबे लोग
हरदोई। श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर श्यामसुंदर वर्मा की वहीं संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार को सीआरपीएफ के दिवंगत इंस्पेक्टर का शव उनके घर लाया गया, उसके बाद श्रवण देवी मुक्तिधाम में राजकीय में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां हर तरफ सिर्फ सिसकियां ही सिसकियां सुनाई दे रही थीं।
बताते चलें कि कोतवाली शहर के ऊंचा थोक निवासी श्यामसुंदर वर्मा पुत्र श्रीपाल वर्मा सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर थे और श्रीनगर में तैनाती थी। वहीं श्रीनगर में इंस्पेक्टर श्यामसुंदर वर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार दिवंगत इंस्पेक्टर का शव उनके आवास पर पहुंचा, जहां हर तरफ मातम बरपा हो गया,उसके बाद श्रवण देवी मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर तरफ से सिसकियां ही सिसकियां सुनाई दे रहीं थी।
यह भी पढे़ं: बहराइच: प्लाईवुड फैक्ट्री में पार्टनरशिप के नाम पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज
