खटीमा: उत्तराखंड सरकार के Calendar बेचने के मामले में चार गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। जिला सूचना अधिकारी ने वाहनो से भेजे गए प्रचार प्रसार हेतु कैलेंडर वर्ष 2024 को वितरित न कर खटीमा क्षेत्र में बेचने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वाहनों सहित 40 बंडल कैलेंडर भी बरामद किए हैं।
जिला सूचना अधिकारी जीएस बिष्ट की तहरीर पर कोतवाली पुलिस बीते दिवस सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड देहरादून से उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रचार प्रसार हेतु प्रकाशित वर्ष 2024 के कलेंडर जन सामान्य को वितरण करने को भेजे गए कैलेंडरों को कबाड़ी के यहां बेचने का मामला दर्ज कराया था।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को तलाशते हुए झनकट निवासी रिजवान, वार्ड संख्या 6 निवासी मोहम्मद राहिल, सीमाद्वार शास्त्री नगर थाना बसंत विहार जनपद देहरादून निवासी आकाश पाल और और हरिबाला थाना डोईवाला देहरादून निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से प्रयुक्त दो वाहन यूके 07सीबी 7602 और यूके14सीए 3072 के साथ ही कबाड़ी की दुकान से 40 बंडल कैलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस अभियान में कोतवाल प्रकाश दानू, वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक अशोक कुमार, अशोक, मोहसिन शामिल रहे।
