Bareilly News: ट्रेन से कटकर शख्स की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से फल लेने की बात कहकर निकले व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसकी सूचना परिवार वालों के पास पहुंची तो कोहराम मच गया। 

बता दें, थाना सुभाषनगर के नेकपुर गल्ला मंडी निवासी 35 वर्षीय गजेंद्र पटेल पुत्र चिरौजीलाल के छोटे भाई भरत सिंह ने बताया कि उसका भाई रात को दस बजे फल लाने की बात कह कर घर से निकला था। इस दौरान चौपुला रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब उसके शव को देखा तो इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। 

परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान गजेंद्र के रूप में की और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार साल पहले उसकी पत्नी ने उसे तलाक दे दिया था, तब से वह तनाव में रहता था।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 2 किलो अफीम के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, ढाबे की आड़ में करते थे तस्करी

संबंधित समाचार