Etawah: CM Yogi सैफई विवि के 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का कल करेंगे उद्घाटन, आमजन उठा सकेंगे सुविधाओं का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम योगी आदित्यनाथ कल इटावा पहुंचे

इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के अंतर्गत निर्माण अधीन 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का काम निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब 6 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं का लाभ आम जनता को मिलना शुरू हो जाएगा।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू होते ही यहां पर 14 विभागों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग संचालित होते। जिनमें अंकोलाजी, कार्डियोलाजी, गैस्ट्रो, पलमोनरी, नेफ्रोलाजी, यूरोलाजी, मेडिसिन सर्जरी, पीडियाट्रिक वार्ड, एंडेफिनोलाजी वार्ड, क्लीनिकल हीमोटोलाजी, कैंसर आदि प्रमुख हैं। यहां इटावा ही नहीं कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी, जालौन, फिरोजाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं।

सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत वर्ष 2014 में 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया था। उस समय इसकी लागत 333.56 करोड़ थी, जो 2016 में बढ़कर 463.28 करोड़ रुपये हो गई थी। वर्ष 2018 में इस योजना की लागत 537.26 करोड़ रुपये बढ़कर हो गई। यह संशोधित लागत काफी अधिक थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सैफई में विकास कार्य रोक दिए गए।

बाद में इसकी लागत को कम करने के लिए 25 मार्च 2019 को शासन स्तर पर एक समिति का गठन किया गया था। समिति की रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर योजना का फिर परीक्षण किया गया। इसके बाद परीयोजना की लागत घटकर 489.88 करोड़ रह गई थी। शासन ने 29 नवंबर 2021 को 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे। 

करीब 60 करोड रुपए की और जरूरत थी। अप्रैल 2023 में शासन से बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य दोबारा से शुरू किया गया था। जिसको मई 2023 को अस्पताल का निर्माण कार्य का दौरा करने आए प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नें कार्यदाई संस्था को नवंबर 2023 में ही चालू करने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए कार्यदाई संस्था ने बड़े ही तेजी कार्य शुरू किया था। उस समय 80% निर्माण कर पूर्ण हो चुका था।

लेकिन बजट के अभाव में कार्य एक बार फिर से रुक गया था। परियोजना में 2015-2017 के बीच काटी गई वैट की 14.82 करोड़ रुपये की धनराशि फंसी होने से बजट न मिलने के कारण निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया था। बाद में कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण नें बजट की व्यवस्था करके कार्य के निर्माण कर में तेजी लाई और कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसका उद्घाटन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 6 मार्च को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Indian Idol के विजेता वैभव गुप्ता पहुंचे कानपुर...रोड शो के दौरान हुआ स्वागत, बाबा आनंदेश्वर में टेका माथा

संबंधित समाचार