Unnao: राहुल गांधी पर साक्षी महाराज ने साधा निशाना, बोले- 'उन्होंने सारी यात्रा निकाल कर देख ली है उन्हें कुछ नहीं मिला'

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

इण्डिया गठबंधन पर बोले साक्षी महाराज- 'जब बंदरिया का नाच नचाया जाता है तो भीड़ वहां पर भी इकट्ठा हो जाती है'

उन्नाव, अमृत विचार। सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव जनपद पहुंचे। जहां सांसद साक्षी महाराज का लखनऊ से लेकर उन्नाव तक दर्जनों स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। पार्टी ने तीसरी बार साक्षी महाराज भरोसा पर जताते हुये उन्हें उन्नाव से प्रत्याशी घोषित किया है। 

साक्षी महराज 2 (1)

शहर में बीजेपी नेताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुयी। विधायकों ने जनता से सांसद को 5 लाख से ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की है। वहीं पूरे शहर में सांसद साक्षी महाराज की होर्डिंग भी लगायी गयी हैं, जिसमें अबकी बार 5 लाख पार का स्लोगन भी लिखा है। इस दौरान साक्षी महाराज ने मीडिया से भी बात की।

बता दें भाजपा के कद्दावर नेता उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक आशुतोष शुक्ला, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बम्बालाल दिवाकर, विधायक श्रीकांत कटियार विधायक आशुतोष शुक्ला मौजूद रहे। शहर से होते हुये सांसद साक्षी महाराज अपने संसदीय कार्यालय साक्षी धाम पहुंचे। 

जहां पत्रकारों से बात करते हुये बिहार में बीते दिनों इण्डिया गठबंधन की हुयी जनसभा में तेजस्वी यादव, राहुल गांधी-अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भीड़ पर उन्होंने कहा कि भारत की जनता की नब्ज पकड़ने की कोशिश करिये, जब बंदरिया का नाच नचाया जाता है तो भीड़ वहां पर भी इकट्ठा हो जाती है। ओवैशी की यूपी में इंट्री पर सांसद साक्षी महाराज ने सॉफ्ट रूख अपनाते हुये कहा कि हिंदुस्तान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक कोई व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। 

साक्षी महराज 3

ओवैसी एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी के ईवीएम वाले बयान पर साक्षी ने पलटवार करते हुये कहा कि नाच न आवे आंगन टेढ़ा। कुछ है नही सारी यात्रा निकाल कर देख ली। अब आरोप लगा सकते हैं। इसके अलावा अब राहुल कुछ नहीं कर सकते। वहीं भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जाति जनगणना पर कहा की जिस तरह से बिहार में जाति जनगणना हुयी थी। वह सौहार्दपूर्ण नहीं थी। 

इसमें मेरा व्यक्तिगत कुछ कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलमान के बीच में जो प्रेम व सौहार्द है मुझे लगता है कि मैं 2019 के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो जाऊंगा और इस बार कम से कम 5 लाख वोटों से जीत हासिल करूँगा। 

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर साक्षी महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है,आपको पता है कि अकेले पार्टी के आधार पर उत्तर प्रदेश में बहुमत में है केंद्र में भी हम बहुमत पर हैं। लेकिन हम लोग मौके का फायदा उठाने वाले लोग नहीं है। हम लोग जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं।

यह भी पढ़ें- Kannauj: लिपिक मामले में कल तक पूरी होगी जांच; एएसपी इंदुप्रभा सिंह ने दिए ये संकेत... पढ़ें पूरी खबर

संबंधित समाचार