आगरा: आशिक मिजाज पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का चढ़ा पारा, दोनों को चप्पलों से पीटा
आगरा, अमृत विचार। जिला अस्पताल में एक महिला ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। एक महिला का पति अस्पताल में स्थित डॉट सेंटर में तैनात है और उसे किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। हर बार यह अस्पताल अपनी खामियों की वहज से सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार अपने एक कर्मचारी के कारण यह अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। अस्पताल का यह कर्मचारी आशिक मिजाज है। आज पत्नी ने अपने इस पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रेमिका के साथ जिला अस्पताल में ही आशिक मिजाज कर्मचारी गुलछर्रे उड़ा रहा था। यह देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया और उसने आशिक मिजाज पति और उसकी प्रेमिका के प्यार का चप्पलों से भूत उतार दिया।
आशिक मिजाज कर्मचारी जिला अस्पताल में स्थित डॉट्स सेंटर में लैब टेक्नीशियन है। जानकारी के मुताबिक, पत्नी को अपने पति पर पहले से ही शक था। पत्नी को आज न जाने कैसे सूचना मिल गई कि पति अपनी प्रेमिका के साथ है। इस पर वह अपनी बेटी के साथ जिला अस्पताल पहुंच गई। वह कमरे में पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद पत्नी ने चप्पलों से दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
'पति-पत्नी और वो' का किस्सा
हंगामा होने पर जिला अस्पताल के दूसरे कर्मचारी भी पहुंच गए, लेकिन मामला 'पति-पत्नी और वो' का था, इसलिए किसी ने कुछ नहीं किया। जिला अस्पताल कर्मचारी की पत्नी ने पति की प्रेमिका को पकड़कर सभी के सामने पीटना शुरू कर दिया। पति की प्रेमिका गिड़गिड़ाने लगी और फिर उसके पति से न मिलने की बात कहकर छोड़ने को कहने लगी। इस बीच पत्नी, पति और प्रेमिका को अंदर ले गई। मौका पाकर आरोपी महिला फरार हो गई, लेकिन उस महिला की बेटी और दामाद को पकड़ लिया।
बताया जाता है कि आशिक मिजाज कर्मचारी की प्रेमिका अपने दामाद को दवा दिलवाने लाई थी। दवा दिलवाने के बाद अपने आशिक के पास ही चली गई। जानकारी के मुताबिक, इसी बीच पत्नी पहुंच गई और दोनों को गलत हरकत करते हुए पकड़ लिया। इस घटना से आक्रोशित जिला अस्पताल कर्मचारी की पत्नी अपने पति की प्रेमिका की बेटी और दामाद को रकाबगंज थाने ले गई और पूरी घटना की जानकारी दी।
खबर लिखे जाने तक थाना प्रभारी ने महिला की पूरी बात सुनी और आरोपी महिला के फोन नंबर लेकर उसे थाने पर बुलाने की बात कही। इस संबंध में थाना प्रभारी रकाबगंज का कहना था कि अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Agra: दलितों की राजधानी में 7 मार्च को होगा BJP के SC मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन
