बहराइच: 31 इंटरनेशनल बैरियर से होगी जिले की निगरानी, सीसीटीवी लगाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस के साथ एसएसबी जवान सीमावर्ती गांवों में करेंगे निगरानी

बहराइच, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में पुलिस और प्रशासन की ओर से नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी भारती जाएगी। इसके लिए 31 अस्थाई इंटरनेशनल बैरियर लगाए जाएंगे। इन बैरियर को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर सुरक्षा को मजबूती दिया जायेगा। जिससे कि लोकसभा चुनाव के समय सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत न हो।

बहराइच जिला नेपाल सीमा से सटा हुआ है। नेपाल सीमा के निकट जंगल भी काफी मात्रा में स्थित है। ऐसे में नेपाल सीमा से भारतीय क्षेत्र में राष्ट्र विरोधी ताकत प्रवेश न कर सके इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से इस बार कड़ी सुरक्षा बरती जाएगी। सुरक्षा के लिए जिले में पहले से 23 बैरियर स्थापित हैं। देवीपाटन मंडल के डीआईजी एपी सिंह ने बताया कि जिले का रुपईडीहा, नवाबगंज, मोतीपुर, सुजौली और मुर्तिहा थाना नेपाल सीमा से लगा हुआ है। इन क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा को मजबूती प्रदान कर रही है लेकिन अति संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव से पहले 31 अंतर्राष्ट्रीय बैरियर की स्थापना की जाएगी। मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर इसकी निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भारत से नेपाल और नेपाल से भारत जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।

26 - 2024-03-05T204613.388

36 चौकियों से हो रही सुरक्षा
डीआईजी देवी पाटन मंडल ने बताया कि जिले में सशस्त्र सीमा बल की 36 चौकिया है जिन पर जवान 24 घंटे नजर बनाए रखते हैं पुलिस भी जांच में सहयोग करती है और सुरक्षा को मजबूती प्रदान करती है। लेकिन बदलते स्वरूप को देखते हुए सीमा पर नए इंटरनेशनल बैरियर स्थापित किए जाएंगे।

48 पिकेट ड्यूटी होगी
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में जिन स्थानों पर अस्थाई बैरियर लगाई जायेगी। उन स्थानों पर पुलिस की 48 पिकेट ड्यूटी लगाई जायेगी। जिससे कि सुरक्षा को मजबूती मिले।

ये भी पढ़ें -चुनाव ड्यूटी लगने के बाद व्यवधान पर बीएसए होंगे जिम्मेदार : डीएम

संबंधित समाचार