बाराबंकी: महादेवा जा रहे एक श्रद्वालु की हादसे में मौत, दूसरे की हालत गंभीर
मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। कानपुर से महादेवा स्थित लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने आ रहे बाइक सवार दो श्रद्वालु हाईवे पर खडे टेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी को इलाज किया जा रहा है। हादसा सोमवार की रात मसौली थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच हाईवे पर हसनापुर मोड के पास हुआ।
सोमवार को कानपुर नगर के विधुना थाना क्षेत्र के इटारा निवासी संजय अपने साथी घाटमपुर थाना क्षेत्र के रामनगर बुधवा निवासी सुखदेव के साथ बाइक से जलाभिषेक करने महादेवा जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर खडे़ टेलर से उनकी बाइक जा टक्कराई। हादसें में घायल दो युवकों को आनन-फानन में पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का इलाज किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं टेलर को कब्जे में ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें -शाहजहांपुर: गन्ने के खेत में मिला मानव कंकाल, दंपती ने लापता बेटी के होने का जताया अंदेशा
