बरेली: पुलिस ने होटल से 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2.37 लाख बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने 12 मोबाइल भी बरामद किए, होटल में बाहर से मंगाई जाती हैं लड़कियां

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास पर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कान्हा श्याम होटल (द ग्रीन लेवल) में दबिश देकर दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो लाख 37 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने जुआरियों के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि मालिक जगमोहन होटल में अनैतिक कार्य भी कराता है।

इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि होटल कान्हा श्याम के कमरा नंबर 110 में जुआ और सट्टे का कारोबार चल रहा है। जानकारी पर मंगलवार को टीम गठित करके दबिश दी तो वहां जुआ होता मिला। पुलिस ने नन्हे निवासी सुरेश शर्मा नगर, विजेन्द्र निवासी फरीदापुर इन्यात खां, रनवीर निवासी मोहनपुर, हरेन्द्र व पिंटू निवासी इटोआ बेनीराम, बिथरी चैनपुर, नरोत्तम पटेल निवासी कीरतपुर, भुता, सोनू सिंह निवासी कुम्हरा, इज्जतनगर, दीपक निवासी संजय नगर, रविन्द्र यादव निवासी सुरेश शर्मा नगर और सुरेन्द्र निवासी मुडिया अहमद नगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से दो लाख 37 हजार 500 रुपये और 12 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को देखते ही होटल मालिक जगमोहन गंगवार, उसका बेटा सचिन गंगवार और तीन जुआरी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों को तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पकड़े आरोपियों को छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मियों के मोबाइल पर लगातार रसूखदारों के फोन घनघनाते रहे।

होटल में कराता है अनैतिक कार्य
पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि होटल मालिक जगमोहन बाहर से लड़कियों को बुलाता है। इसके अलावा जुआ और सट्टा कारोबार भी चलाता है। वह तीन चार गुना कम दाम पर कमरा किराये पर देता है। हारने वाले जुआरी को 25 प्रतिशत ब्याज पर रुपये नकद देता है। इसके अलावा जीतने वाले जुआरियों से भी कमीशन लेता है। सटोरियों और जुआरियों की संख्या एक से दो दर्जन तक रहती है। जुआरियों ने बताया कि उनकी जमीन बीडीए ने अभी हॉल में ही अधिग्रहित की गई है। आरोपी प्रापर्टी डीलिंग का भी कार्य करते हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार की गई किशोरी की मां एसएसपी से मिली, कहा-नौकरी के बहाने बुलाकर...

संबंधित समाचार