Farrukhabad News: फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के दस लोगों की बिगड़ी हालत...तीन की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के दस लोगों की हालत बिगड़ गई

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के दस लोग बीमार हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सलिमपुर टिलिया निवासी राम प्रकाश के यहां मंगलवार की शाम फूल, आलू और मठ्ठे का रायता बना हुआ था। परिवार के सभी सदस्यों ने शाम को खाना खाया। रात के दो-ढाई बजे परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें अचानक उल्टियां होने लगी। आनन-फानन में रामप्रकाश की पत्नी गुड्डी देवी पुत्री रत्नावती पुत्र धर्मवीर व उदयवीर को अस्पताल में  भर्ती कराया गया। 

परिवार के अन्य सदस्य आरती (27), पूनम (16), निधि (5), नित्या (8), राम प्रकाश, बालक राम, भीमसेन की भी तबियत बिगड़ गई। भाई उदयवीर ने बताया कि 15 दिन पहले उनके पड़ोस के ही करू पुत्र इतवारी लाल व करू के साले धीरज के साथ झगड़ा हो गया था। 

उन्हें शक है शायद कही न कही इन्हीं लोगों ने तो खाने में कुछ मिला दिया हो। डॉ. अमरेश ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के तीन मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जिनकी हालत गंभीर है। वहीं अन्य सदस्यों के इलाज के लिए उनके घर पर ही स्वास्थ्य टीम भेजी गई है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: माफिया अनुपम दुबे के फर्जी बैंक खातों में 4.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर...लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंता सस्पेंड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव