बहराइच: सरयू नदी में मिला युवक का शव, मंगलवार से गायब था मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के किशुनपुर मीठा ग्राम पंचायत के टिकुवापारा गांव निवासी एक युवक मंगलवार शाम को गायब हो गया था।बुधवार सुबह उसका शव शहर से सटे सरयू नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर मीठा गांव निवासी हेमराज वर्मा (30) पुत्र जगेश्वर प्रसाद सोमवार शाम को घर से रहस्यमय हालत में लापता हो गया। 

परिवार के लोगों ने खोजबीन की, इसके बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। परिवार के लोग हेमराज की तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह 10 बजे शहर से सटे झिंगहा घाट स्थित सरयू नदी में एक युवक का शव देखा। उसे बाहर निकलवाया गया। 

प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि हाईवे चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नदी से शव निकलवाकर उसकी पहचान करवाई। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया मृतक के बड़े भाई राम सूरत ने पहचान की। भाई के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार था।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष का एलान...

संबंधित समाचार