काकोरी अग्निकांड: अंतिम संस्कार के लिए ले जाये गए मृतकों के शव, जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ से लगे काकोरी कस्बे में मंगलवार को यहाँ के रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। जिसमें पति-पत्नी और तीन बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर लोग से घायल हो गये। इस दुर्घटना में मृतकों के शव नमाज के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाये गए हैं। इस दौरान उनके जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। वहीँ इस अग्निकांड में घायल लोगों का इलाज किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में चल रहा है।

घायल मरीजों का हाल जानने के लिए बुधवार को मंडलायुक्त रोशन जैकब और जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार केजीएमयू पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने घायलों से उनका हाल जाना और डॉक्टरों को उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए। बता दें कि इस घटना का सीएम योगी ने की संज्ञान लिया है और इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी उनकी तरफ से दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: मंडलायुक्त और डीएम ने केजीएमयू पहुंचकर जाना काकोरी अग्निकांड पीड़ितों का हाल
