काशीपुर: पड़ोसी युवक पर महिला ने लगाया घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पड़ोसी युवक पर एक महिला ने घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवक पर बीच बचाव में आये महिला के पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप भी है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है।

ग्राम बैलजूड़ी निवासी एक महिला ने थाना कुंडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर पर थी। तभी गांव का ही एक युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के चिल्लाने पर बीच बचाव को उसका पति आया, तो युवक ने उसक पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

जिसमें उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गये। शोर होने पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी युवक तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत देख रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार