IGRS की शिकायतों के निस्तारण में बदायूं अव्वल, जिले को लगातार 8वीं बार मिली उपलब्धि 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

फोटो- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी।

बदायूं, अमृत विचार: आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बदायूं जिले को एक बार फिर उपलब्धि हासिल हुई है। निस्तारण में जिला लगातार आठवीं बार प्रदेश में अव्वल रहा है। वहीं जिले के 20 थाने भी प्रदेश में पहले नंबर पर रहे हैं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने आईजीआरएस सेल के प्रभारी और टीम का उत्साहवर्धन किया है। 

आईजीआरएस (जन सुनवाई पोर्टल) मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। जिसपर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण पर जिले का मूल्यांकन किया जाता है। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में प्रदेश के सभी जिलों का मूल्यांकन कराया गया था। बदायूं जिले को 115 में से 115 अंक प्राप्त हुए। जिसके फलस्वरूप जिले को फरवरी 2024 के मूल्यांकन के बाद लगातार 8वीं बार पहला स्थान मिला है। 

शासन द्वारा 9 पैरामीटर्स पर मूल्यांकन किया गया। संदर्भों की मार्किंग व अग्रसारण में 10 में से 10 अंक मिले। साथ ही पिछले छह महीनों में प्राप्त औसत संदर्भों की संख्या 3529 थी। पूरे महीने में कोई भी डिफाल्टर नहीं रहा। जिसके चलते जिले को 20 में से 20 अंक प्राप्त हुए। फीडबैक के आधार पर 30 में से 30 अंक, महीने के अंत तक शासन या अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा जिले को सी श्रेणी न दिए जाने पर पूरे 20 अंक मिले। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से भी सी श्रेणी न मिलने पर 10 में से 10 अंक हासिल हुए। रैंडम आधार पर श्रेणीकरण में 10 में से 10, जनता दर्शन फीडिंग में 10 में से 10, यूजर्स प्रोफाइल अपडेशन में 5 में से 5 अंक मिले। इस प्रकार जिले को शतप्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इससे पहले जुलाई 2023, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी में भी जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। 

इसके अलावा कोतवाली, सिविल लाइन, बिनावर, कुंवरगांव, महिला थाना, कादरचौक, उसहैत, दातागंज, अलापुर, मुजरिया, उझानी, मूसाझाग, बिसौली, वजीरगंज, फैजगंज बहेटा, सहसवान, जरीफनगर, बिल्सी, इस्लामनगर, उघैती को भी संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। एसएसपी ने नोडल अधिकारी एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, आईजीआरएस सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सक्सेना की प्रशंसा की। सूल में तैनात कर्मचारियों को नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- बदायूं: शुरू नहीं हुई प्रधानमंत्री आवास घोटाले की जांच, भेजना पड़ा रिमाइंडर 

संबंधित समाचार