आज का राशिफल। 07 मार्च, 2024

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यवसाय में उन्नति काफी अच्छी रहेगी। काफी मजबूती के साथ निर्णय लेंगे। वैवाहिक जीवन मे परेशानियां बढ़ सकती है। गूढ़ विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत होगी। धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा।

वृष

आज अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। किसी मित्र के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता की सलाह से लाभ मिल सकता है। दूसरों के सामने अपने मन की बातें शेयर न करें।

मिथुन

आज आप अपनी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का व्यवहार भी थोड़ा अपमानजनक हो सकता है। आज लोग आपके विरुद्ध कड़वी बात बोल सकते हैं। अनैतिक माध्यम से धन अर्जित करने से बचें।

कर्क

आज व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर बेहद सन्जीदा रहेंगे। अपने कार्यों को लेकर काफी आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पुराने गिले-शिकवे भूलने की कोशिश करेंगे। नया काम करने में आपको लाभ होगा।

सिंह

आज आपका मनोबल मजबूत रहेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर का माहौंल थोड़ा अशान्त हो सकता है। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान ढूंढने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।

कन्या

आज प्रिय मित्रों से फोन पर बात होगी। बौद्धिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन की समस्याओं का निदान होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। संतान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।

तुला

आज परिवार के लोगों का खास ख्याल करना पड़ेगा। कफ संबंधी परेशानियों के कारण स्वास्थ्य कमजोर होगा। मौसम में बदलाव के कारण शरीर में थकान की अनुभूति होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सम्पत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें।

वृश्चिक

आज धर्म-कर्म में अच्छी ख़ासी रुचि लेंगे। लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास और पराक्रम मे वृद्धि होगी। जॉब मे आपका सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। सोशल मीडिया में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु

आज आप किसी से वायदा करने से बचें। नौकरी पेशा लोगों को अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं से अच्छी तरह से बात करें। धन के कारण परिवार में कलह हो सकती है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मकर

आज आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने वाली है। इसके बावजूद आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मनोरञ्जन के कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ

आज वैवाहिक संबंधों में परस्पर विश्वास की कमी रहेगी। अनजाने में की हुई पुरानी गलती भारी पड़ सकती है। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर कोई फैसले लें। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक निर्णय लेने से बचना चाहिए। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

मीन

आज सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भोग-विलास में वृद्धि होगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों जैसे योग और ध्यान आदि में रुचि लेंगे। धैर्य और मेहनत दोनों का अच्छा संयोजन रहेगा।