बहराइच: अब मौके पर ही किसानों को मिलेगी सब्सिडी, राजकीय बीज भंडारों में शुरू हुई सुविधा
बहराइच, अमृत विचार। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। अब ई-पास मशीन से आधार कार्ड के द्वारा खाद खरीदने ही उन्हें तुरंत कृषक अंश का लाभांश मिल जाएगा। इसका शुभारंभ बुधवार से हो गया है। लखनऊ में हुए शुभारंभ कार्यक्रम का जिले में सजीव प्रसारण किया गया।
जिले के किसानों को बीज और खाद की खरीद पर सब्सिडी उनके खाते में बाद में भेजी जाती थी। इसके लिए किसानों को इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जिले के किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार पर खाद और बीज आधार कार्ड का अंकन करवाने के बाद ई पास मशीन से खरीदना होगा। इसके बाद तुरंत उन्हें कृषक लाभांश मिल जायेगा।
इस अभियान का बुधवार को लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुभारंभ किया। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि अब किसानों को मौके पर ही कृषक अंश मिल जाएगा उन्होंने बताया कि अब तक किसानों को अनुदान के रूप में बाद में सब्सिडी दी जाती थी, लेकिन खाद और बीज के खरीद करने वाले किसानों को सिर्फ उन्हें खरीद मूल्य का ही व्यय करना पड़ेगा। शेष रकम उन्हें मौके पर ही वापस कर दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 14 राज के बीज भंडार संचालित हैं। यहां पर जो भी किसान आधार कार्ड के द्वारा बीज और खाद की खरीद करेगा, उसे इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें -Good news: जैनी केमिकल अंबेडकरनगर में 5800 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, बिजली और ग्रीन मेथेनाल का होगा उत्पादन
