जब गांव आगे बढ़ेगा तभी देश का होगा विकास, आज हम 80 करोड़ लोगों को दे रहे मुफ्त राशन: मुकुट बिहारी वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने जरवल ब्लॉक के धनराजपुर ग्राम पंचायत में बने अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण तथा अन्नपूर्णा भवन में लगे सिलापट का अनावरण किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है। पहले गांव में झोपड़ियां दिखती थीं, अब उसकी जगह पक्के मकान ले रहे है। सरकार गांव के विकास के लिए काम कर रही है। महिलाओं, अनुसूचित जाति और गरीबों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार योजनाएं चलाकर उनका कल्याण कर रही है।

कोटे की दुकान की चर्चा करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि एक समय था जब नमक और कपड़ा कोटे की दुकान पर मिलता था। अब सरकार गांव के अन्नपूर्णा भवन ग्रामीणों को सभी तरह की सुविधा देने का संकल्प व्यक्त कर रही है। हमारा गांव जब आगे बढ़ेगा तभी हमारे देश का विकास होगा। हमारी सरकार सेवा भाव के साथ काम कर रही है।

विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों के विकास और उत्थान के लिए काम कर रही है। आज देश के 80 करोड लोगों को सरकार मुफ्त में राशन दे रही है। गांवों में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। गरीबों को कम राशन न मिले इसके लिए ई-पास मशीन को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से लिंक किया जा रहा है। जिसपर अंगूठा लगाने के बाद जब तक कार्ड धारक को पूरा राशन नहीं दिया जाएगा, मशीन वितरण प्रक्रिया पूर्ण नही करेगी ।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख वीपेंद्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अमन वर्मा, पूर्ति निरीक्षक दिवाकर सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन वर्मा, प्रदीप जयसवाल, ग्राम प्रधान आनंद देव वर्मा, प्रतिनिधि कमल कुमार वर्मा, कौशल सिंह, पंचायत सचिव राजेश्वर प्रताप यादव,अरुण वर्मा समेत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी गोरखपुर को देंगे बड़ी सौगात, सीबीजी प्लांट के लोकार्पण के साथ जनता को देंगे यह बड़ा GIFT!

संबंधित समाचार