लखनऊ: पकड़े जाने के डर से गांजा तस्कर कर रहे कोरियर का इस्तेमाल, यूपी stf ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने तस्करी से पकड़े जाने के डर से कोरियर का इस्तेमाल कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर आसाम से कोरियर के ज़रिये गांजा मंगाकर बेचने की फिराक में थे। गांजा तस्करों ने DTDC कोरियर सर्विस के जरिए गांजा मंगाया था और इसे देवरिया और आसपास के जिलों में बेच रहे थे। 

यूपी एसटीएफ ने आसाम के जीतू कालिता से कोरियर के ज़रिये यूपी मे गांजा मंगवाकर बेचने वाले दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। इन दोनों के नाम क्रमश रवीन्द्र यादव और विकास चौहान बताए जा रहे हैं। इन सभी को देवरिया से गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ ने इनके पास से 53.840 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत करीब 13 लाख 50 हज़ार बताई जा रही है।

खबर अपडेट होगी.....

यह भी पढे़ं: गोंडा: विपदाओं से संघर्ष कर लिखी सफलता की इबारत, महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है सीडीओ एम. अरुन्मौलि की कहानी

संबंधित समाचार