अतीक के शूटर अब्दुल कवि पर कसा शिकंजा, पेशे से शिक्षक और सिपाही दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, कौशांबी, अमृत विचार। बसपा विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के बाद फरार चल रहे माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के शिक्षक और सिपाही भाई को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ 5 मार्च 2023 को आर्म्स एक्ट में दर्ज में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे के बाद से सभी फरार चल रहे थे। 

माफिया अतीक के करीबी शूटर भखंदा गांव निवासी अब्दुल कवि के पेशे से सिपाही भाई को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से कवि की तलाश में पिछले साल भखंदा गांव में की गई छापेमारी में अवैध असलहों का जखीरा मिला था। जिसके बाद पूरे कुनबे के खिलाफ मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

इस मामले के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। उमेश हत्याकांड की हत्या के बाद से अब्दुल कवि की तलाश की जा रही थी। वर्ष 2005 में हुए विधायक राजू पाल हत्याकांड के बाद सीबीआई जांच में उसका नाम शामिल किया गया था। धूमनगंज थाने में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। तब से वह फरार चल रहा था।

यह भी पढे़ं: उन्नाव: पोस्टमार्टम कर्मियों की लापरवाही से बदल गया शव, परिजन नहीं देख सके मुंह

संबंधित समाचार