बरेली: बीएसए ने की कार्रवाई, शिक्षामित्र को थप्पड़ जड़ने वाली शिक्षिका को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिक्षिका पर एनसीआर भी दर्ज

बरेली, अमृत विचार। शिक्षामित्र को थप्पड़ जड़ने वाली शिक्षिका को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, शिक्षामित्र की शिकायत पर मीरगंज पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

मीरगंज के चुरई दलपतपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में अर्चना वर्मा सहायक अध्यापिका और रुकमणी देवी शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। चार मार्च को रुकमणी देवी ने अर्चना से पूछा था कि मैडम आप यहां है, आपका तो प्रशिक्षण है। आरोप है कि यह सुनते ही अर्चना का पारा चढ़ गया और उन्होंने शिक्षामित्र को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज शिक्षामित्रों ने बीआरसी केंद्र पर धरना देकर सहायक अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अमृत विचार ने मामले को प्रमुखता से उठाया था। बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने मामले की जांच की।

बीईओ की जांच रिपोर्ट के अनुसार सहायक अध्यापिका लगातार शिक्षण कार्य में लापरवाही बरत रही हैं। स्कूल में उपस्थित पंजिका पर सुबह हस्ताक्षर कर बीएलओ ड्यूटी के नाम पर अक्सर स्कूल से नदारद होती रही हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। मामले में शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है। जांच रिपोर्ट पर गुरुवार को बीएसए संजय सिंह ने अध्यापिका को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: शराब...सिगरेट पीने से रोका तो पति का चढ़ा पारा, नव विवाहिता को शादी समारोह में पीटा

संबंधित समाचार