बरेली: लखनऊ की नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी चार किलो अफीम, एक तस्कर गिरफ्तार
सुभाषनगर चुंगी के पास से एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। लखनऊ नारकोटिक्स सेल और सुभाषनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से सुभाषनगर चुंगी के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार किलो अफीम बरामद की है।
इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ नारकोटिक्स की टीम आरोपी के पीछे लखनऊ से लगी थी। नारकोटिक्स के दरोगा पंकज दुबे ने थाना पुलिस की मदद से झारखंड के चतरा जिले के गिधौर गांव निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करगैना में एक व्यक्ति को सप्लाई देने के लिए आया था। पुलिस अब सप्लाई लेने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी को टीम अपने साथ लखनऊ ले गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बीएसए ने की कार्रवाई, शिक्षामित्र को थप्पड़ जड़ने वाली शिक्षिका को किया निलंबित
