Bareilly News: नाथनगरी में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों का सैलाब देखा गया। भोलेनाथ के उद्घोष से नाथ नगरी शिव मय हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। 

बता दें शहर के प्राचीन बाबा अलखनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ, मढ़ीनाथ, वनखंडी नाथ, तपेश्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों में सुबह चार बजे से भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसाद, भांग, धतूरा, बेर, बेलपत्र, शहद व दूध और जल से अभिषेक कर रहे थे। लाइन में लगे शिव भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

मंदिर प्रांगण में लगा मेला
मढ़ीनाथ, अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ आदि मंदिर के प्रांगण में मेला लगा था। जहां बच्चे खिलौने आदि की खरीदारी करते नजर आए। बच्चे खिलौने खरीदकर काफी खुश नजर आ रहे थे।

ये भी पढे़ं- मौलाना तौकीर रजा केस: शासन ने बरेली पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी हिदायत

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव