Bareilly News: दिल्ली से नहीं लौटे मौलाना तौकीर रजा, फिर घर से बैरंग लौटी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। शहर में 2010 में हुए दंगे के केस में मुख्य अभियुक्त करार दिए गए तौकीर रजा खां के घर पुलिस बृहस्पतिवार को दोबारा अदालत का समन तामील कराने पहुंची लेकिन तौकीर के घरवालों ने उनके दिल्ली से न लौटने की बात बताकर पुलिस को लौटा दिया। तौकीर को अदालत ने 11 मार्च को पेश होने का हुक्म दिया है।
सीओ फर्स्ट संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी तौकीर रजा समन लेने के लिए उपलब्ध न हुए तो समन उनके घर के बाहर चस्पा कर दिया जाएगा।
ये भी पढे़ं- मौलाना तौकीर रजा केस: शासन ने बरेली पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी हिदायत
