Maha Shivratri 2024: 500 झांकियां बढ़ाएंगी शिव बारात की शोभा...तैयारियां पूरी, डीएम, एसपी व जनप्रतिनिधि करेंगे शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में 500 झांकियां बढ़ाएंगी शिव बारात की शोभा

उन्नाव, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में निकलने वाली शिव शोभा यात्रा और भव्य होगी। यात्रा में इस बार 500 से अधिक झांकियां शोभा बढ़ाएंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। कमला मैदान से यात्रा शुरू होकर शहर का भ्रमण करते हुए झंडेश्वर मंदिर पर समाप्त होगी। आईईबीपी चौराहा पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश के प्रतीक गजानन की पूजा की जाएगी। 

महाशिवरात्रि पर्व शहर में निकलने वाली शिव शोभायात्रा में आसपास के जिलों से लाखों भक्त शामिल होते है। शिव शोभा यात्रा के संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया 41वीं शिव बारात के लिए श्रद्धालुओं के जबरदस्त उत्साह है। जिले सहित आसपास से भक्त यात्रा में शामिल होते हैं। 

यात्रा का शुभारंभ संतो के साथ डीएम, एसपी व जनप्रतिनिधियों द्वारा गणेश पूजन कर किया जायेगा। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजों के साथ लगभग 500 देवी देवताओं व महापुरुषों की झाकियां शामिल रहेंगी। यात्रा मार्ग में एक सैकड़ा  स्वागत द्वार बनाये गये हैं।

 पूरे नगर को झंडे और झंडियों से पाट दिया गया है। शिव बारातियों के स्वागत के भण्डारे में विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था भक्तों द्वारा की गई है। बारात में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। शिव बारात के समापन के बाद रात्रि 8 बजे से श्री झंडेश्वर महादेव मंदिर के श्रृंगार दर्शन, आरती पूजन, प्रसाद वितरण किया जायेगा।  

ये भी पढ़ें- UP: किशोरियों से दुष्कर्म...पिता के फांसी लगाने के मामले ने पकड़ा तूल, कल पीड़ित परिवार से मिलेंगे कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय

संबंधित समाचार