CM धामी ने महाशिवरात्रि पर बनखंडी मंदिर मेले का किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अपने गृह नगर खटीमा में चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ किया। धामी ने इस अवसर पर वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे और उन्होंने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना की। 

मुख्यमंत्री ने इसके बाद कैंप कार्यालय लोहिया हेड में जनता से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह बिष्ट और कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

ये भी पढे़ं- नैनीताल: काशीपुर में दो किलो से अधिक गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार