Farrukhabad Crime: पुलिस व स्वाट टीम को मिली सफलता...तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ की अफीद बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 1.50 करोड़ की अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। स्वाट टीम ने योगेंद्र निवासी महाजना शहजहांपुर, इकबाल पाकी झारखंड, तबारक गारू झारखंड को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों को थाना जहानगंज के ताजपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो अफीम बरामद हुई।

जिसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये है। आरोपी इकबाल, तबारक ने पूछताछ में बताया कि झारखंड से कम दाम पर अफीम खरीदकर लाते थे। झारखंड से लाई अफीम को उदयवीर, योगेंद्र को बेचते थे। जिससे अच्छी कीमत मिलती थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  इससे पहले भी झारखंड के कई तस्कर जो मादक पदार्थों की तस्करी करते गिरफ्तार किया जा चुका है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Loot: बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला से लूटी चेन...शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी घर, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार