अक्षय कुमार की फैंस को महाशिवरात्री की शुभकामनाएं...लिखा, देवों के देव - हर हर महादेव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फैंस को महा शिवरात्रि की शुभकामना दी है। आज पूरे देश में महा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भगवान शिव की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही शुभकामनाएं देते हुए अक्षय ने ने लिखा, "देवों के हैं देव... हर हर महादेव। महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जय महाकाल।

ये भी पढ़ें :- हाथ में डमरू , माथे पर चंदन...महाशिवरात्री पर भाटिया के शानदार लुक ने फैंस को किया आकर्षित

 

 

संबंधित समाचार