Jalaun Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़...एक के पैर में लगी गोली, तीन बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई

जालौन, अमृत विचार। डकोर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों के पास से एक रायफल, दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 

पुलिस के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2 बजे डकोर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि जैस सारी नहर की पुलिया के पास कुछ बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घेरा बंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें जैसारी गांव निवासी सुघर सिंह के पैर में गोली लगी, क्षेत्राधिकारी सदर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपी सुघर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके साथी कालपी निवासी सुधीर और एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, बदमाशों के पास से एक रायफल, दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: गंगा बैराज से मौत की लगाई छलांग, वीडियो देख लोग हो गए हैरान...दो चौकियों के बीच होता करतब, पुलिस अनजान

संबंधित समाचार