देवरिया बस अड्डे को बनाया जाएगा अत्याधुनिक, मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं: दयाशंकर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 1769 करोड़ रूपये की लागत देवरिया बस अड्डा को आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस किया जायेगा।

श्री सिंह ने बताया कि बस स्टेशन परिसर में व्यवसायिक काम्पलेक्स, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय एवं बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण जल्द किया जायेगा। इसके निर्माण में करीब 1769.32 लाख रूपये का खर्च आने का अनुमान है।

Untitled-35 copy

परिवहन मंत्री ने बताया कि इसके निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पहली किश्त के रूप में 25 प्रतिशत के समतुल्य धनराशि चार करोड़ 42 लाख 33 हजार रुपये के लिए राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Untitled-34 copy
अभी देवरिया बस अड्डे का यह है हाल...

 

यह भी पढे़ं: लखनऊ: कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर सर्राफ की दुकान से 12.5 किलो चांदी व सोने के गहने चोरी, हड़कंप

संबंधित समाचार