प्रयागराज: टेंपो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेजा/प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के मांडा क्षेत्र के धनावल पाल बस्ती में शुक्रवार रात टेंपो और बाइक में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर जनपद के नौगवां गांव निवासी राजकुमार (20) पुत्र राम कैलाश कोरांव क्षेत्र के पचेड़ा गांव में राम अवतार के यहां आयोजित गृह प्रवेश के निमंत्रण कार्यक्रम में गया था। रात में लौटते समय धनावल पाल बस्ती के पास सामने से आ रही टेंपो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। 

हादसे में बाइक चला रहे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा लालमनि और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि मृतक तीन भाइयों में छोटा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक पर रोक लगाने वाले चौकी प्रभारी व कांस्टेबिल‌ पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर, जानें मामला

संबंधित समाचार