बदायूं: रिश्ते के चाचा ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
बदायूं, अमृत विचार। जिले के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची को चीखते-चिल्लाते परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अम्बिका प्रसाद भारद्वाज व एसडीएम केबी सिंह गांव पहुंचे और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। हजरतपुर थाना …
बदायूं, अमृत विचार। जिले के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची को चीखते-चिल्लाते परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अम्बिका प्रसाद भारद्वाज व एसडीएम केबी सिंह गांव पहुंचे और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक रिश्ते में भतीजी 5 साल की बच्ची को फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को गायब देखकर परिजन खोजने निकले। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते पहुंचे तो उसकी हालत देख बदहवास हो गए। उन्होंने जल्दी से बच्ची को संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सबूतों को कब्जे में ले लिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आईपीसी की धारा 376 व पाक्सो एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि आरोपी बच्ची का रिश्ते का चाचा है उस पर सख्त कार्रवाई होगी। बच्ची को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान राशि से तीन लाख रुपये, उसके परिजनों को कृषि पट्टा व राशन कार्ड बनाने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है।
