Kanpur Crime: घर में लगी आग...बहन ने भाई पर लगाया आरोप, पुलिस बोली- CCTV फुटेज से मामले की जा रही जांच
कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग
कानपुर, अमृत विचार। रेलबाजार थानाक्षेत्र में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के बाद संपत्ति को लेकर विवाद होने के कारण बहन ने भाई पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो घटना की सच्चाई सामने आ गई।
फेथफुलगंज के रहने वाले भाई और बहन के बीच पैतृक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। कई महीनों से बहन अपने प्रेमी के साथ घर रह रही है। जिस कारण भाई घर से बाहर रिश्तेदारों के यहां पर रहे है। गुरुवार रात को भाई मामले में बात करने घर गये थे, मगर बहन ने बात करने से मना कर दिया।
जिस पर वह वापस चले गये, तभी देर रात घर में रखी बैट्री फटने से आग लग गई। इस दौरान घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं बहन व उसका प्रेमी मामूली रूप से झुलस गया। वहीं घटना के बाद बहन ने पुलिस से शिकायत करते हुए भाई ने घर में आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता से लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो संपत्ति का विवाद सामने आया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर लाकर पूछताछ की साथ ही सीसीटीवी फुटेज चेक किये। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि बैट्री फटने से घर में आग लगी थी। संपत्ति का विवाद होने के कारण बहन ने भाई पर आरोप लगाया था। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Auraiya: पुलिस जीप के ऊपर बैठी युवती...बता मुझको सनम मेरे...तुझे कैसी मैं लगती हूॅं, गाने पर लगाए ठुमके, देखें- VIDEO
