बरेली: जिले में 64 लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अक्टूबर महीने में संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट से स्वास्थ्य व प्रशासन के अधिकारी राहत की सांस ले रहे हैं। बुधवार को भी जिले में केवल 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। सीएमओ डा. वीके शुक्ल के मुताबिक, पुलिस लाइन …

बरेली, अमृत विचार। अक्टूबर महीने में संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट से स्वास्थ्य व प्रशासन के अधिकारी राहत की सांस ले रहे हैं। बुधवार को भी जिले में केवल 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

सीएमओ डा. वीके शुक्ल के मुताबिक, पुलिस लाइन और नवाबगंज पुलिस स्टेशन में एक-एक जवान, सीएचसी क्यारा में एक स्वास्थ्य कर्मी क्योलड़िया, भाजुइया, खुदा, सेंधा, इफ्को टाउनशिप, खांदीरपुर,गंगवार एंक्लेव, बीसलपुर, एकता नगर, सुभाष नगर, इज्जतनगर, त्रिनाथ, सुरेश शर्मा नगर, प्रेम नगर, ग्रीन पार्क, रानी गोटिया, जोगी नबादा, मेगा सिटी, शांति बिहार, सिकलापुर, मढ़ीनाथ, मुल्ताकपुर, बीडीए कालोनी, भूजी आदि जगहों पर संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार