Hamirpur: किशोरियों से दुष्कर्म के बाद पिता की आत्महत्या का मामला...परिजनों से मिले अजय राय, सरकार को घेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्टी की तरफ से पीड़ितों को देंगे एक लाख रुपये की मदद- अजय राय

हमीरपुर, अमृत विचार। दो बेटियों की दुष्कर्म के बाद आत्महत्या से आहत पिता के खुदकुशी करने के मामले में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार को सांत्वना देने गए। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर जमकर सवाल उठाए। कहा पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। न्याय के लिए आम आदमी दर-दर भटक रहा है। पूरे प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है।
 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यहां हमीरपुर मुख्यालय में कहा कि प्रदेश में जिस तरीके का अन्याय और अत्याचार हो रहा है यह पूरा प्रदेश देख रहा है। कानपुर के अंदर यहां की दो बेटियों के साथ बलात्कार भी होता है और मारकर टांग भी दिया जाता है। फिर घटना को आत्महत्या दिखाया जाता है। 

ह्दयविदारक घटना के बाद लड़की के बाप ने भी आत्महत्या कर ली और सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार उन लोगों को पकड़ नहीं रही है, उन लोगों के ऊपर कोई कार्रवाई कर रही है। अफसोस यह है कि एक तरफ उनकी बेटी मारी जा रही है और न्याय न मिलने से आहत पिता को खुदकुशी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 

इसीलिए वह लगातार बोल रहे हैं कि पूरे प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। उन्होंने कहा आज उन्हें पता चला कि ब्राह्मण परिवार के राम मनोहर तिवारी की शिखा काट ली गई। इसका मतलब नहीं ये सम्मान ही नहीं पूरे संस्कार नष्ट करना चाहते हैं। अगर चोटी ही काट ली जाए तो बचेगा क्या हमारे पास। 

जहां-जहां अत्याचार होगा, अन्याय होगा वहां-वहां कांग्रेस के लोग खड़े होंगे और मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे। निश्चित तौर से उन सभी को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे। कहा वह पीड़ितों के घर जा रहे हैं। पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Etawah: रामलला के दर्शन करने के लिए भाजपाई अयोध्या को रवाना; पार्टी के हजारों कार्यकर्ता करेंगे भगवान के दर्शन

संबंधित समाचार