बहराइच: मेडिकल स्टोर में अज्ञात कारणों से लगी आग, सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कबेलपुर चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर की दुकान में देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखी दवा जलकर राख हो गई। दुकान मालिक ने सूचना लेखपाल के साथ पुलिस को भी है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबलेपुर निवासी प्रमोद कुमार मौर्य की मेडिकल स्टोर की दुकान चौराहे पर है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात को दुकान के ऊपरी हिस्से में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते दुकान का सारा सामान जल गया। 

सुबह जब वह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हे आग लगने की जानकारी हुई। इस पर पीड़ित ने ग्राम प्रधान, लेखपाल और पुलिस को आग लगने की जानकारी दी है। दुकान मालिक के मुताबिक 60 से 70 हजार का नुकसान हुआ है। अभी आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: पति का लटकता मिला शव, पत्नी है मायके..., जाने क्या है मामला....

 

संबंधित समाचार