Auraiya: फिजिक्स का पेपर बिगड़ने से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

औरैया में छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी

औरैया, अमृत विचार। कुदरकोट थाना क्षेत्र ने नगला परसादी में रविवार को एक युवक का पेड़ पर लटकता शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार इरशाद अली 22 पुत्र हैसियत अली निवासी नगला परसादी का शव घर के पीछे एक बबूल के पेड़ पर लटकता मिला। वहीं रविवार को गांव के लोग खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते मे एक बबूल के पेड़ के सहारे शव लटकता हुआ देख तो लोगो ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। 

जहां परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक के भाई शकील ने बताया कि उसने 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमे भौतिक विज्ञान का पेपर खराब हो जाने से वह काफी नाखुश था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी मौके पर पहुंची। गांव के लोगो का काफी मिन्नते की जिसमें वह पोस्मार्टम नही करना चाहते थे। 

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था। जिसमे भौतिक विज्ञान का पेपर बिगड़ गया था जिससे वह परेशान था और फांसी लगा ली। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: राम मंदिर दर्शन के लिए गए छह जिगरी दोस्त, घर आई मौत की खबर, सोशल मीडिया में वो आखिरी सेल्फी...

संबंधित समाचार