Kanpur: मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर ‘मेट्रो का पहला डिब्बा’ लांच; यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने कही ये बात...पढ़ें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर रंजना यादव के कहानी संग्रह ‘मेट्रो का पहला डिब्बा’ की प्री लॉन्चिंग हुई। बुकलैंड बुक फेयर के सहयोग से आयोजन में यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के प्रतिष्ठित साहित्यकार मौजूद रहे। कहानी संग्रह की मुख्य कहानी मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों पर तो बाकी कहानियां नारी पात्रों पर आधारित हैं।

कार्यक्रम में लेखिका ने एक कहानी गायक सौरभ सिंह और गिटार पर सात्विक दीक्षित के सहयोग से किस्सागोई शैली में सुनाई। वक्ताओं ने कहा कि कहानी संग्रह में महिलाओं की बातचीत और और उनके अंदाज़ की महक बसी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क विभाग) पंचानन मिश्रा ने कहा कि मेट्रो का पहला डिब्बा ही नहीं सारे डिब्बे महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित हैं। हमारे प्रत्येक स्टेशन पर लेडीज गार्ड तैनात हैं। 

स्टेशनों और ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा और पैसेंजर इमरजेंसी इंटरकॉम का भी प्रावधान है। मेट्रो द्वारा समय-समय पर पुस्तक मेले और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता  है। अतिथियों एवं साहित्यकारों ने विशेष रूप से सजे कोच में मेट्रो जॉय राइड का आनंद लिया तथा मोती झील स्टेशन पर लगे बुकलैंड पुस्तक मेले का भ्रमण किया। 

मोतीझील मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार संख्या-2 पर बुकलैंड बुक फ़ेयर में बुकर प्राइस से सम्मानित रेत समाधि जैसी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुस्तकों समेत बच्चों के लिए विभिन्न पुस्तकें एवं स्टेशनरी का सामान उपलब्ध है। यह मेला एक अप्रैल तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: लोक अदालत में 1.87 लाख वादों का निस्तारण...1.76 अरब वसूले

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज